अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़। सिविल लाइन क्षेत्र स्थित एटीएम में रुपये निकालने आए खैर के व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर शातिर ने 3.60 लाख रुपये पार कर दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। खैर क्षेत्र के गांव फतेहपुर नरायनपुर निवासी शेजाद खान के अनुसार एचडीएफसी बैंक में उनका खाता है। 20 फरवरी को दोपहर 12 बजे वे जमालपुर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने गए थे। कई बार कार्ड इस्तेमाल करने पर रुपये नहीं निकले तो पास खड़े अज्ञात व्यक्ति ने मदद के नाम पर डेबिट कार्ड बदल लिया। इसके बाद उनके खाते से 3.60 लाख रुपये हड़प लिए। उसी दिन थाना सिविल लाइन में शिकायत दी थी। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अरुण कुमार के अनुसार मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...