डेफ शूटर प्रणव ने नेशनल शूटिंग चैम्पियनशिप में हासिल किया स्वर्ण
लखीमपुरखीरी, मई 9 -- भोपाल में आयोजित 24 वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में खीरी जिले के डेफ शूटर प्रणव तिवारी 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने खीरी जिले के साथ ही उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया। यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश शूटिंग अकादमी की ओर से भोपाल में कराई गई। देशभर के शीर्ष निशानेबाजों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। शहर के शिवकालोनी में रहने वाले प्रणव के पिता योगेश चन्द तिवारी सिंचाई खंड प्रथम में प्रशासनिक अधिकारी हैं वहीं मां रूबी मिश्रा सहायक शिक्षिका उच्च प्राथमिक विद्यालय बाजपेई में तैनात हैं। प्रणव तिवारी ने की प्रारंभिक शिक्षा लखीमपुर में हुई। यह भी पढ़ें- खेल : रुद्रांक्ष पाटिल को 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक पिछले तीन सालों से भारतीय टीम के कोच दीपक दुबे के मार्गदर्श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.