जमशेदपुर, अप्रैल 20 -- जमशेदपुर। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ द डेफ की बैठक में टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर कमेटी का गठन किया गया। स्वर्गीय अंजन भट्टाचार्य की स्मृति में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए अरुण सिंह को मुख्य संरक्षक बनाया गया।बैठक में आयोजन को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं। निर्णय लिया गया कि नवंबर में प्रस्तावित टूर्नामेंट में देश के 16 राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- कीनन स्टेडियम में 40 प्लस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 21 से यह भी पढ़ें- जिन्हें क्रिकेट का क नहीं आता, वही चला रहे क्रिकेट संघ : मेयर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...