काशीपुर, जनवरी 19 -- काशीपुर। सोमवार को द डेन क्रिकेट क्लब कुंडेश्वरी में मुंजाल क्रिकेट अकादमी रुद्रपुर और द डेन क्रिकेट क्लब के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी द डेन क्लब की टीम 38.3 ओवरों में 225 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंजाल अकादमी की टीम मात्र 69 रनों पर सिमट गई। मैच के अंपायर नमन ग्रेवाल और रुद्र चौहान रहे। ऑनलाइन स्कोरिंग प्रभजोत ने की। दूसरा मैच किंग्सफोर्ड क्रिकेट अकादमी प्रतापपुर में गदरपुर क्रिकेट एकेडमी और किंग्सफोर्ड एकेडमी के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी गदरपुर की टीम 40 ओवरों में 158 रनों पर ढेर हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्सफोर्ड एकेडमी की टीम ने 30 ओवरों में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच के अंपायर पर्व ठाकुर और गुरजीत सिंह रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.