सोनभद्र, अप्रैल 8 -- सोनभद्र, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज लोढ़ी में मरीजों को जल्द ही अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मिलने वाली है। इसके लिए ब्लॉक सी में मशीन को स्थापित करने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। हालांकि भवन की ऊंचाई कम होने के चलते मशीन को फिट करने में तकनीकी दिक्कतें सामने आ रही हैं, जिसे दूर करने के लिए इंजीनियरों और मि्त्रिरयों से संपर्क कर समाधान निकाला जा रहा है। मेडिकल कालेज में करीब एक सप्ताह पहले ही डिजिटल एक्स-रे मशीन पहुंच चुकी है। प्राचार्य डा.आनंद कुमार की तरफ से अब इसे जल्द से जल्द चालू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उनका कहना है कि तकनीकी समस्या का समाधान होते ही मशीन को चालू कर दिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में डिजिटल एक्स-रे सुविधा शुरू होने से न केवल सोनभद्र बल्कि आसपास के चार प्रांतों से जुड़े जिलों के म...