बांदा, मार्च 16 -- बांदा। संवाददाता । ट्रक खरीदने के नाम पर ठग डेढ़ लाख रुपये बयाना देकर दो ट्रक लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। देहात कोतवाली पुलिस ने आरोपितो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के पहरा गांव निवासी राममिलन सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पास 14 चक्का ट्रक है। इसके अलावा उसके साले यशवंत सिंह निवासी बनिया खोड़ मटौंध के पास भी एक ट्रक है, दोनों ट्रको का संचालन यशवंत सिंह करवाता है। पीड़ित अनुसार दोनों ट्रकों को बेचने की बात चीत औरय्या जिला के हमीरपुर रूरू गांव निवासी समी अहमद से हुई थी। एक ट्रक की कीमत 6 लाख 50 हजार रुपये और दूसरे ट्रक की कीमत 9 लाख रुपये बताई गई थी। सौदा देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव में हुआ था। जहां दोनों ट्...