डेढ़ हजार रुपये के लिए सवारी को वैन चालक ने मारा था
नई दिल्ली, अगस्त 22 -- पश्चिमी दिल्ली के नारायणा इलाके में महज 1,000-1,500 रुपये के किराये के विवाद में ईको वैन चालक ने सवारी की ईंटों से पीटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को निर्वस्त्र कर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में किराए के लिए ड्राइवर बना हैवान, सवारी की बेरहमी से हत्या; पत्नी और बेटा भी गिरफ्तारघटनास्थल की जानकारी डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी के अनुसार, 17 अगस्त को सी-ब्लॉक स्थित सेवा भारती एनजीओ की दीवार के पास एक 30-35 वर्षीय युवक का निर्वस्त्र और खून से लथपथ शव मिला था। उसके सिर पर भारी वस्तु से वार के निशान थे। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.