मधुबनी, फरवरी 27 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बिहारी गांव के पास शराब की खेप के साथ एक धंधेबाज पकड़ा गया। सुरक्षाकर्मियों ने इस मामले में एक बाइक भी बरामद की है। जब्त शराब की बोतलों की संख्या डेढ़ हजार पीस बतायी गयी है। बरामदगी और जब्ती की कार्रवाई बिहारी एसएसबी ने शुक्रवार को की। मामला भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 293/1 के पास का है। पकड़े गया आरोपी मधवापुर थाना क्षेत्र के अंदौली गांव निवासी दीनबंधु ठाकुर है। आरोप है कि वह नेपाल से शराब ले जाकर घर पर बेचने के लिए स्टोर करता है। एसएसबी ने जब्त सामानों के साथ पकड़े गये आरोपी को मधवापुर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष हर्षराज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...