हरिद्वार, दिसम्बर 27 -- पथरी थाना क्षेत्र के बोड़ाहेड़ी गांव में मांस की एक दुकान पर छापेमारी के दौरान छह लोगों को 150 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ पकड़ा गया। गोवंश संरक्षण टीम और पथरी पुलिस ने कई उपकरण भी बरामद किए। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर शुक्रवार देर रात बोड़ाहेड़ी गांव में अतीक की दुकान पर छापेमारी की गई। जांच में इस दुकान के भीतर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मांस पाया गया। मौके से गिरफ्तार सभी छह आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पथरी थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल के अनुसार, आरोपी अतीक पुत्र जमील, अब्दुल्ला पुत्र महबूब, मुजम्मिल पुत्र अब्दुल हमीद, शाकिब पुत्र शकील, रहमान पुत्र ताहिर और तमरेज पुत्र जमील चौरासी ग्राम रुड़की के रहने वाले हैं। इन आरोपियों को कोर्ट में पेश किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.