लखनऊ, मार्च 24 -- मड़ियांव पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। एडीसीपी उत्तरी ऋषभ रूणवाल ने बताया कि 2025 में मड़ियांव थाने में मो. हलीम व उसके गिरोह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गयी थी। उसके बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। आरोपी हलीम पर 15 हजार का इनाम घोषित था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मड़ियांव पुलिस व क्राइम ब्रांच को लगाया गया था। मंगलवार को पुलिस टीम ने नींबू पार्क के पास से आरोपी मो. हलीम निवासी महमूदाबाद सीतापुर हालपता सज्जादगंज ठाकुरगंज को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए रिक्शा चालक बना था। आरोपी पर दहेज प्रताड़ना, चोरी व गैंगस्टर एक्ट समेत करीब आठ आपराधिक मामले मड़ियांव, महानगर, गुडंबा, जानकीपुरम, दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.