शाहजहांपुर, अप्रैल 20 -- पुवायां। थाना क्षेत्र के पकड़िया हकीम गांव में पिछले डेढ़ वर्ष से चल रही कथित 'चंगाई सभा' पर पुलिस ने शिकायत के बाद छापेमारी कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि इस सभा के माध्यम से बड़े पैमाने पर धर्मांतरण कराया जा रहा था। मामले में हिंदू युवा संगठन की ओर से तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार, गांव में बीते 14 अप्रैल को हुए एक विवाद के बाद इस चंगाई सभा की गतिविधियां सामने आईं। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एक कमरे में चल रही सभा को पकड़ा, जहां एलईडी टीवी पर ईसाई धर्म से संबंधित प्रचार सामग्री चलाई जा रही थी। कमरे में कई महिलाएं और पुरुष मौजूद थे, जिन्हें दो युवक धर्म के बारे में जानकारी दे रहे ...