डेढ़ साल से गायब ग्राम विकास अधिकारी, होगी कार्रवाई
प्रयागराज, जून 25 -- प्रयागराज। हंडिया में तैनात निलंबित ग्राम विकास अधिकारी मिरीश मिश्र के अक्तूबर 2024 से गायब रहने पर अब कार्रवाई की तैयारी चल रही है। संयुक्त विकास आयुक्त मत्स्य नाथ त्रिवेदी ने कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है। अक्तूबर 2024 में हंडिया में तैनात ग्राम विकास अधिकारी मिरीश मिश्र को निलंबित किया गया था। इसके बाद उन्हें मेजा से सम्बद्ध किया गया। तब से अब तक उन्होंने न तो मेजा में सेवा दी और न ही हंडिया में कोई काम किया। पिछले दिनों संयुक्त विकास आयुक्त जब हंडिया निरीक्षण के लिए गए तो जानकारी हुई कि ग्राम विकास अधिकारी की डेढ़ साल से कोई सूचना नहीं है। जिस पर उन्होंने डीडीओ जीपी कुशवाहा से कार्रवाई करने के लिए कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.