गुमला, मार्च 8 -- कामडारा। प्रखंड के अरहरा से रामतोल्या गांव तक निर्माणाधीन सड़क का कार्य करीब डेढ़ साल से अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बोल्डर और डस्ट बिछाने के बाद पानी का छिड़काव नहीं किए जाने से वाहनों के गुजरने पर धूल का गुबार उठता है, जो आसपास के घरों तक पहुंच रहा है। इससे घरेलू सामानों को नुकसान हो रहा है और राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।ग्रामीणों ने बताया कि अरहरा, करंजटोली, सोनमेर समेत आसपास के कई गांवों के लोग तथा पोकला बकसपुर रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्री इस सड़क से काफी परेशान हैं। धूल के कारण लोगों के बीमार होने की आशंका भी बढ़ गई है।रविवार को जिला परिषद सदस्य दीपक कंडुलना ने अधूरे सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में हो रही देरी और इससे हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.