अलीगढ़, अप्रैल 8 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जल निकासी का मास्टर प्लान फाइलों से डेढ़ साल बाद भी नहीं निकल पाया। नवंबर 2024 में जल निकासी के मास्टर प्लान को लेकर शासन से निर्देश दिए गए थे। अलीगढ़ में नगर पालिका बनने के बाद पहली बार मास्टर प्लान के सर्वे को अनुमति मिली थी। लेकिन अभी तक जल निकासी के मास्टर प्लान के सर्वे की फाइल शासन से वापस नहीं आ सकी। कई बार टेंडर होने के बाद भी फाइल शासन में अटकी हुई है। जल निकासी शहर के लिए अहम मुद्दा है। नगर पालिका बनने से लेकर नगर निगम बनने तक के सफर में शहर की जल निकासी को कभी मास्टर प्लान नहीं बना। शहर हर बारिश में डूबता है और जनता परेशान होती है। शहर को कटोरेनुमा बताकर जनप्रतिनिधि से लेकर अफसर तक किनारा कर लेते हैं। कटोरेनुमा शहर में बारिश के बाद जलभराव की समस्या से जनता जूझती है। ऐसे में शासन ने ...