रायबरेली, मार्च 29 -- महाराजगंज संवाददाता। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से क्षेत्र के गढ़ी मजरे पोखरनी गांव में जल जीवन मिशन की बोरिंग किये डेढ़ वर्ष का समय बीत गया है। फिर भी अभी तक पानी की टंकी का निर्माण कार्य नहीं शुरू हुआ है। पांच हजार की आबादी वाले इस आठ पुरवे के चार गांवो में करीब डेढ़ सौ कनेक्शन पानी के कर दिए गए हैं। ग्रामीण पानी का कनेक्शन देखकर अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। विभाग की इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विकासखंड क्षेत्र के गढ़ी गांव में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व पानी की टंकी के निर्माण के लिए बोरिंग कराई गई थी। ग्रामीणों ने समझा बोरिंग हो रही है अब तो उन्हें आसानी से शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा, लेकिन हकीकत तो यह है कि यह परियोजना जिम्मेदारों की घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.