डेढ़ साल बाद घर में फिर लाखों की चोरी
फतेहपुर, जून 30 -- अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के पाराधनई गांव में चोरों ने एक बार फिर उसी मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। खास बात यह है कि करीब डेढ़ वर्ष पहले भी इसी घर में चोरी हुई थी। उस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद आज तक घटना का खुलासा नहीं हो सका। अब दोबारा हुई चोरी से पीड़ित परिवार दहशत में है। पाराधनई गांव निवासी सुखराम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात वह परिवार सहित मकान की छत पर सो रहे थे। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे नीचे आने पर मुख्य दरवाजे की जंजीर टूटी मिली और घर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर एक सोने की अंगूठी, एक सोने की माला, अन्य सोने के आभूषण, चांदी की पायल और करीब 10 हजार रुपये नकद गायब मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.