गाज़ियाबाद, मार्च 8 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में लापता हुई किशोरी को परिजनों ने डेढ़ साल बाद खुद ही तलाश कर लिया। आरोप है कि किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक बहलाफुसला कर ले गया था और उसका यौन उत्पीड़न किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज नहीं किया था। अब किशोरी के मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।टीला मोड़ क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले उनकी 17 वर्षीय बेटी संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। उन्होंने थाने पर शिकायत भी की थी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। वह खुद ही अपनी बेटी की तलाश करती रहीं। 15 दिन पहले उन्हें किशोरी के पास के गांव में होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने किशोरी को गांव में तलाशा। किशोरी का पत...