पटना, अप्रैल 9 -- मोकामा थाना क्षेत्र के साहबेगपुर में चार कट्ठा जमीन के विवाद में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। मां-बेटे की हत्या के बाद मोहल्ले में लोग गमजदा हैं। बुधवार को राजीव यादव को उसके डेढ़ साल के बेटे शिवांश ने मुखाग्नि दी। यह दर्दनाक मंजर देख लोगों की आंखे नम हो गई। राजीव यादव की गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे के साथ उनकी मां मंजू देवी को उनके पुत्र कन्हैया यादव ने मुखाग्नि दी। मां और बेटे का एक साथ दाह संस्कार होते देख लोग दुखी हो उठे।साचिश के तहत हत्याकांड को अंजाम दिया था: कन्हैया यादव का आरोप है कि उसके चाचा विजय यादव ने पूरी साजिश के तहत दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। विजय यादव ने लखीसराय, सूर्यगढ़ा और दूसरे जगह से रिश्तेदारों के साथ बदमाशों को भी बुलाए थे। परिजनों की मानें तो मुख्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.