रुद्रपुर, जून 17 -- पंतनगर, संवाददाता। नगला क्षेत्र में मंगलवार रात एक महिला का शव घर के स्टोर रूम में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार, नगला निवासी 27 वर्षीय काजल पत्नी पवन कुमार अपनी ससुराल में परिवार के साथ रहती थी। पवन कुमार पंतनगर विवि में संविदा पर कार्यरत हैं। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे पवन अपने पिता के साथ आनंदी देवी मंदिर गए हुए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर पर मौजूद थे। यह भी पढ़ें- फंदा लगाकर महिला ने की आत्महत्या, परिवार में कोहराम कुछ देर बाद परिजनों ने काजल को आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। तलाश करने पर स्टोर रूम का दरवाजा बंद मिला। दरवाजा खोलने पर काजल रस्सी के सहारे फंदे ...