नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- बिहार मुजफ्फरपुर में अहियापुर थाना के राजा पुनास गांव में गुरुवार की सुबह दरवाजे पर खेल रही डेढ़ साल की मासूम रुक्मिणी कुमारी को कुत्ते ने नोचकर मार डाला। बच्ची के शरीर पर कुत्तों के दांत से दर्जनों गहरे जख्म आए। घटना को लेकर परिवार वालों में कोहराम मच गया। मासूम के पिता मुकेश कुमार सहनी ने बताया कि रुक्मिणी दरवाजे पर खेल रही थी। घर के लोग भी आसपास में ही थे। इसी दौरान अचानक पांच से छह आवारा कुत्ते आ धमके। बच्ची को नोचते हुए खींचकर खेत की ओर ले गए। परिवार के लोगों ने देखा तो डंडा लेकर दौड़े। तब तक बच्ची लहूलुहान हो चुकी थी। परिवार के लोग उसे गंभीर स्थिति में एसकेएमसीएच लेकर भागे। हालांकि, रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक है। हाल के दिनों में 40 लोग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.