सीतापुर, मार्च 10 -- महमूदाबाद,संवाददाता। नगर पालिका परिषद महमूदाबाद में लगाई गई पोल समेत 127 स्ट्रीट लाइटें डेढ़ वर्ष में ही खराब होने लगी हैं। जिससे नगर की प्रकाश व्यवस्था चरमरा गई है। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष तकनीकी जांच टीम गठित कर कराए जाने की मांग की गई है। खराब गुणवत्ता की लगाई गई लाइटों के संबंध में सभासद भी कई बार बोर्ड बैठक में शिकायत दर्ज कराते हुए नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। नगर पालिका क्षेत्र में डेढ़ वर्ष पूर्व कस्बे के 11 मार्गों पर पोल समेत 127 स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई थीं। डेढ़ वर्ष में ही पोल समेत ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें खराब होने लगी हैं। मामले को लेकर रामपुर मथुरा मार्ग स्थित शहजानी के विवेक पुत्र राजकुमार ने मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, निदेशक स्थानीय निकाय, प्रमुख सचिव नगर विकास व जिलाधिकारी सीतापुर को प्रार्थना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.