देवरिया, जून 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के सोपरी बुजुर्ग में खेलते समय एक 18 माह के बच्चे ने सर्प को खिलौना समझ मुंह में डाल लिया और सर्प को काट दिया। इसके बाद बच्चे की हालत बिगड़ गई। परिजन उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।गांव के जशवंत निषाद का 18 माह का बेटा पीयूष बुधवार की शाम दरवाजे पर खेल रहा था। छोटा सा सांप का बच्चा दिखा। पीयूष उसे खिलौना समझ पकड़ लिया और मुंह में डाल दिया। यह भी पढ़ें- चप्पल पहनते किशोर को सांप ने डंसा, आईसीयू में भर्ती इसके बाद बच्चे ने सर्प को काट दिया। परिजनों के अनंसार सर्प का कटा हुआ हिस्सा देखा तो वह घबरा गए। सर्प का कटा हुआ हिस्से के साथ ही परिजन पीयूष को लेकर ...