डेढ़ लाख से अधिक की नकदी-जेवरात चोरी, अज्ञात पर मुकदमा
बदायूं, जून 13 -- बदायूं। शुक्रवार रात के समय घर में घुसे चोर नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित परिवार ने डेढ़ लाख रुपये से अधिक की नकदी और जेवरात चोरी होने की बात कही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरतौल निवासी पान सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में उन्होंने बताया कि रात के समय चोर उनके घर में घुस गए और कमरे में रखे बक्से का ताला खोलकर उसमें रखी नकदी और जेवरात चोरी कर ले गए। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर नकदी और जेवर चोरी किए घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह करीब चार बजे उनकी पुत्रवधू सुधा की नींद खुली। उसने कमरे का दरवाजा खुला देखा तो उसे शक हुआ। इसके बाद उसने अपनी सास चित्रवती को जगाया। दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.