मोतिहारी, फरवरी 16 -- अरेराज, निसं। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अरेराज के बाबा सोमेश्वर नाथ मंदिर में रविवार को डेढ़ लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान बाबा सोमेश्वरनाथ का दरबार नेपाल, यूपी सहित बिहार के कांवरियों से पट गया था। भीड़ के दबाव को देखते हुए रात्रि के 01 बजे ही महामंडलेश्वर स्वामी रविशंकर गिरि जी महराज द्वारा गर्भगृह की प्रथम पूजा सम्पन्न करने के बाद मंदिर के कपाट खुलते ही जलाभिषेक करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से मंदिर प्रबंधन की ओर से महिला और पुरुष प्रवेश द्वार पर अरघा के माध्यम से जलाभिषेक की सुविधा उपलब्ध कराई गई। बाबा सोमेश्वर नाथ ,पार्वती मंदिर में जलाभिषेक करने के साथ ही कांवरियों को कालभैरव के दरबार में भी हाजिरी लगाने के लिए पैदल दौड़ लगाते देखा गया। एसपी ने व्यवस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.