शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- शाहजहांपुर। जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य भले ही डेढ़ लाख मीट्रिक टन तय किया गया हो, लेकिन बारदाने की कमी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। 30 मार्च से खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, पर शुरुआती चरण में ही संसाधनों का अभाव सामने आने लगा है। प्रशासन का कहना है कि शुरुआत के लिए सीमित मात्रा में बारदाना उपलब्ध है, लेकिन मौजूदा स्थिति लक्ष्य के अनुरूप नहीं दिख रही। जानकारी के अनुसार, जिले में फिलहाल करीब दस हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद के लिए ही बारदाना उपलब्ध है। ऐसे में शेष लक्ष्य को पूरा करना चुनौती बनता जा रहा है। कमी को पूरा करने के लिए प्रशासन ने कोटेदारों से पुराने बोरे जुटाने की व्यवस्था शुरू की है। निर्देश दिए गए हैं कि राशन वितरण के बाद खाली हुए बोरे गेहूं खरीद केंद्रों पर उपलब्ध कराए जाएं। इस व्यवस्था के तहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.