मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। सदर थाना के पताही रूप गांव के पुतुल कुमार की हत्या बकाए रुपये के विवाद में हुई थी। उसकी पत्नी चंचल देवी ने सदर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उसने मोहम्मदपुर पताही गांव के विजय बैठा उर्फ विजय चौधरी व हर्ष कुमार को नामजद किया है। वहीं, घटना से आक्रोशित लोगों ने सोमवार देर शाम विजय पर हमला कर दिया। मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने उसे आक्रोशित लोगों से मुक्त कराकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभिरक्षा में उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी।चंचल ने एफआईआर में कहा है कि उसका पति पुतुल मजदूरी करता था। महम्मदपुर पताही गांव के विजय पर उसके पति का डेढ़ लाख रुपये बकाया था। बकाया रुपय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.