फरीदाबाद, मार्च 29 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से जिला वन विभाग ने बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग इस वर्ष मानसून सीजन के दौरान फरीदाबाद और बल्लभगढ़ के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में करीब डेढ़ लाख पौधे लगाने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से नर्सरियों में पौधे तैयार किए जा रहे हैं। वहीं निशुल्क पौधा वितरण और अरावली में भी पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग द्वारा हर वर्ष मानसून के दौरान पौधारोपण एवं वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य जिले में हरियाली को बढ़ाना है और दशहरा के बाद बढ़ते प्रदूषण को कम करना है। बता दें कि मानसून के दौरान पौधों के जीवित रहने की संभावना अधिक होती है। लगाए जाने वाले सभी पौधे स्थानीय प्रजातियों के होंगे, जो क्षेत...