गाजीपुर, मार्च 31 -- गाजीपुर। शहर के लालदरवाजा स्थित अधीक्षण कार्यालय पर सोमवार को बिजली वितरण मंडल गाजीपुर के अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने जिले में लग रहे स्मार्ट मीटर के संबंध में प्रेस वार्ता किया। उन्होंने कहा कि जिले में करीब 5.5 लाख बिजली उपभोक्ता है। जिसमें से लगभग डेढ़ लाख उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं और सभी मीटर पोस्टपेड से प्रीपेड प्रणाली में परिवर्तित कर दिए गए हैं। अधीक्षण अभियंता ने स्पष्ट किया कि कई बार उपभोक्ताओं के बिल माइनस में जाने के कारण बिजली स्वतः कट जाती है। इस समस्या से बचने के लिए उन्होंने माइनस बैलेंस को प्लस में लाने के लिए एडवांस रिचार्ज करना अनिवार्य है। समय पर रिचार्ज के लिए ऊर्जावान ऐप या "यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी, जिससे रोजाना बिजली खपत और ऑनलाइन बिल भुगतान संभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.