उरई, फरवरी 3 -- कुसमिलिया। उरई मुख्यालय और राठ को जोड़ने वाला बेतवा नदी पर बना चिकासी मुहाना पुल मरम्मत के लिए 40 दिन तक आवागमन के लिए बंद किए जाने से हमीरपुर की सीमा और जालौन सीमा के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पुल बंद होने से करीब डेढ़ लाख की आबादी का सफर 87 किलोमीटर लंबा हो जाएगा। बेतवा पुल बंद होने से हमीरपुर के चिकासी क्षेत्र का उरई मुख्यालय से संपर्क मार्ग 40 दिन के लिए कट जाएगा। आने-जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने पर दूरी बढ़ेगी। अभी डकोर चिकासी की दूरी 15 किमी है। आने-जाने में 30 किमी लगते हैं। पुल बंद होने पर यह दूरी 87 किमी हो जाएगी। लोगों को पहले डकोर से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से 57 किमी का सफर तय कर राठ जाना होगा। वहां से 30 किमी गोहांड रिहुटा का सफर तय कर चिकासी पहुंचेंगे। इस प्रकार आने-जाने में 174 से 180 किमी का...