देवरिया, अप्रैल 10 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले के डेढ़ लाख किसानों की अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं हुई है। इससे किसानों का गेहूं बेचने पर संकट आ गया है। क्योंकि अब बिना फॉर्मर रजिस्ट्री के गेहूं की खरीद नहीं होगी। शासन ने गेहूं बेचने को फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया है। अभी तक 66 फ़ीसदी किसानों का फार्मर रजिस्ट्री हुआ है। पिछले साल से किसानों की सभी जमीन का एक जगह ब्योरा दर्ज कर फार्मर आईडी नंबर बनाने की प्रक्रिया चल रही है। फार्मर रजिस्ट्री होने के बाद आईडी डालने पर किसान की सभी जमीन का ब्योरा एक जगह मिल जायेगा। इससे किसानों को सभी नंबरों का अलग-अलग खसरा खतौनी नहीं निकालना पड़ेगा। फार्मर रजिस्ट्री कराने पर भारत सरकार का विशेष जोर है। इसके लिए राजस्व विभाग व कृषि विभाग को जिम्मेदारी दी गयी है। जिले में 4.42 लाख किसानों का फा...