मिर्जापुर, फरवरी 27 -- मिर्जापुर। होली के त्योहार पर लोगों को शुद्ध खाद्यपदार्थ उपलब्ध कराने के लिए गुरुवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, चुनार तहसील प्रशासन, पुलिस की संयुक्त रूप से की गई छापेमारी में चुनार दुर्गाजी मोड खोवा मंडी, खोवा निर्माण केंद्र पर बड़े पैमाने पर मिलावटी एवं अस्वास्थ्यकर खोवा बरामद किया गया। चुनार तहसील के नायाब तहसीलदार संजय सिंह,सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय डा.मंजुला सिंह की मौजूदगी में हुई छापेमारी के दौरान मौके पर एफएस डब्ल्यू वैन के माध्यम से सभी विक्रेताओं के खोवे की प्राथमिक जांच की गई। मिलावटी एवं बदबूदार लगभग एक लाख 58 हजार 400 रुपये मूल्य के 720 किलोग्राम खोवा विनष्ट कराया गया। साथ ही खोवे का नमूना संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि चुनार दुर्गाजी खोवा मंडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.