डेढ़ लाख का लालच देकर महिला से 40 हजार ठगे
मोतिहारी, जून 2 -- आदापुर, एक संवाददाता। स्थानीय हरपुर थाना क्षेत्र में स्थित श्यामपुर बाजार के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) शाखा से रुपये निकालकर बाहर निकली एक महिला को ठग गिरोह के सदस्यों ने डेढ़ लाख रुपये मिलने का लालच देकर 40 हजार रुपये की ठगी कर ली। घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। ठगी का एहसास होने के बाद महिला सदमे में आकर बेहोश हो गई। जमुनभार गांव निवासी इंतजार आलम की पत्नी तसलीमा खातून मंगलवार को श्यामपुर बाजार स्थित एसबीआई शाखा से 40 हजार रुपये की निकासी कर बाहर निकली थीं। आरोप है कि बैंक की सीढ़ियों से उतरते समय दो अज्ञात युवकों ने उन्हें नोटों से भरा एक बंडल दिखाते हुए उसमें करीब डेढ़ लाख रुपये होने की बात कही। युवकों ने महिला को नोटों का बंडल थमाकर उनके पास मौजूद 40 हजार रुपये ले लिए और कहा कि वे कुछ देर बाद लौटकर रुपये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.