महोबा, अप्रैल 7 -- महोबा, संवाददाता। ट्रांसफार्मर फुंकने से विशालनगर के वाशिंदे पिछले डेढ माह से परेशानियों का दंश झेल रहे है। शिकायतों के बाद भी समस्या से निजात न मिलने से परेशान लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को शिकायती पत्र देकर समस्या के निस्तारण की गुहार लगाई है। विशाल नगर में लगा ट्रांसफार्मर डेढ़ माह पूर्व फुंक गया था जिससे आधे वार्ड की बिजली गुल हो गई है। मंलगवार को विशालनगर निवासी संतोष, सूरज, सरमन, कोमल चंद्र, बिंदादीन सहित अन्य लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को दिए शिकायती पत्र में बताया कि डेढ़ माह पूर्व ट्रांसफार्मर फुंक गया था। विभागीय अभियंताओं को सूचना देने के बाद भी अभियंता आज कल की बात कहकर टाल रहे है। बिजली गुल होने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है जबिक पेयजल आपूर्ति भी बाधित ...