मेरठ, मार्च 24 -- खरखौदा-मोहिउद्दीनपुर मार्ग पर खरखौदा स्थित रेलवे फाटक पर लगे हाइट गेज को डेढ़ माह पूर्व रात के समय मिल पर गन्ना ले जा रहे ओवरलोड ट्रक ने तोड़ दिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया था। स्टेशन प्रशासन ने ट्रक चालक के खिलाफ हापुड़ रेलवे थाना पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रेलवे पुलिस ने ट्रक व चालक को कब्जे में ले लिया था। तभी से टूटा हाइट गेज हवा में लटका हुआ था और हादसे को न्यौता दे रहा था जिससे रेलवे विभाग की लापरवाही उजागर हो रही थी। घटना के डेढ़ माह बाद मंगलवार को ठीक कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...