रांची, फरवरी 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य के किसानों से की जा रही धान खरीद को लेकर काफी सकारात्मक परिणाम दिख रहा है। महज डेढ़ माह में 2,81,410 लाख निबंधित किसानों से 21,63,204 क्विंटल धान खरीद की गई है। यह तय लक्ष्य का करीब 36 प्रतिशत है। यह आंकड़ा सोमवार शाम सवा आठ बजे तक का है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान की सरकारी खरीद 15 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 30 अप्रैल 2026 तक चलेगी, जिसके तहत 60 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के उपार्जन पोर्टल के मुताबिक, अभी तक हजारीबाग, गढ़वा, पू्र्वी सिंहभूम और रांची में धान खरीद में काफी तेजी देखने को मिली है। पिछले तीन वर्षों की तरह इस खरीफ विपणन वर्ष में भी 15 दिसंबर को धान खरीद की प्रक्रिया शुरू हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.