जामताड़ा, जुलाई 24 -- खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने 1 जून 2026 को जारी आदेश संख्या-1380 के तहत सहायक गोदाम प्रबंधकों की नियुक्ति तक प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (एमओ) को अतिरिक्त प्रभार में गोदामों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी थी। अब 20 जुलाई 2026 को जारी आदेश संख्या-1898 के माध्यम से इस व्यवस्था को अगले छह माह के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: जनवितरण प्रणाली के मजदूरों ने विधायक के भाई को सौंपा ज्ञापनप्रशिक्षण के कारण स्थगन विभाग के नए आदेश में कहा गया है कि झारखंड लोक प्रशासन संस्थान में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों का तीन चरणों में प्रशासनिक प्रशिक्षण प्रस्तावित है। प्रशिक्षण के दौरान गोदाम संचालन प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त प्रभार की व्यवस्था फिलहाल रोकने का निर्णय लिया गया ह...