देहरादून, मई 2 -- रुड़की। सिविल अस्पताल रुड़की में करीब डेढ़ माह बाद एंटी रेबीज वैक्सीन की आपूर्ति पहुंच गई है। वैक्सीन न होने से कुत्ते के काटने के शिकार मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और उन्हें मजबूरी में बाजार से महंगी वैक्सीन खरीदकर लगवानी पड़ रही थी। अब अस्पताल में वैक्सीन उपलब्ध होने से मरीजों को राहत मिली है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आगे नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...