शाहजहांपुर, दिसम्बर 20 -- नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को पुलिस ने डेढ़ माह बाद गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को पहले ही बरामद कर मेडिकल कराया जा चुका है। कलान क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 2 नवंबर को मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी को पवन पुत्र हृदयराम उर्फ मिस्त्री वर्मा भगा ले गया। पवन को नौगवां गांव के तिराहे से गिरफ्तार किया गया। किशोरी को 12 दिसंबर को बरामद किया गया था। बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धारा 87, 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.