डेढ़ माह बाद दर्ज हुई बाइक चोरी की एफआईआर
अयोध्या, मई 30 -- अमानीगंज। खंडासा क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी एक व्यक्ति की बाइक चोरी की एफआईआर स्थानीय पुलिस ने बुधवार को घटना के डेढ़ माह बाद दर्ज की है। गांव निवासी पीड़ित अशोक कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह 13 अप्रैल को शाम छः बजे खंडासा बाजार गए थे जहां पर बाइक खड़ी करके घरेलू सामान खरीदने के लिए पैदल चले गए, आधे घंटे बाद जब वापस आए तो देखा कि उनकी बाइक नहीं है। परेशान होकर एफआईआर करने के लिए शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- बाइक चोरी के मामले में मुकदमा कायम --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.