बहराइच, मार्च 22 -- बहराइच, संवाददाता। शनिवार शाम डेढ़ महीने के बच्चे पर बिल्ली ने झपट्टा मार दिया। परिजन दौड़े तो बिल्ली भाग गई। नवजात घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने तत्काल उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। जरवलरोड थाने के झोथिया गांव निवासी विनोद की पत्नी गुड़िया पांच माह से अपने मायके बौंड़ी थाने के खटौलिया गांव में रह रही थी। विनोद दूसरे प्रांत में मजदूरी कर रहा है। शनिवार रात डेढ़ महीने के बच्चे रियांश को छोड़ किसी काम से लग गई। इसी दौरान अचानक बिल्ली ने बालक पर झपट्टा मारा। तो बालक के रोने की आवाज पर परिजन दौड़े। तो बिल्ली बालक को छोड़ कर भाग गई। हालांकि नवजात के चेहरे पर बिल्ली के पंजे से घाव हो गया। परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस से मासूम को मेडिकल लाकर भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने बालक को तत्काल भर्ती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.