चंदौली, मार्च 31 -- चंदौली, संवाददाता। सदर विकास खंड के सुल्तानपुर में कोट मुहल्ले में लगभग 15 वर्षों से जर्जर बांस बल्लियों के सहारे बिजली की आपूर्ति की जाती है। इससे ग्रामीणों में हर समय खतरे की आशंका बनी रहती है। वहीं हल्के हवा के झोंक से आपूर्ति ठप हो जाती है। इस समस्या को लेकर कई बार ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई लेकिन अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते इस समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।ग्रामीणों को हर बार सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पिलायी जाती है। लेकिन इसको लेकर कोई ठोस पहल नहीं की जाती है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिलती है। ग्रामीणों ने लोहे की पोल लगाकर बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग किया है। ग्रामीणों का कहना कि सुल्तानपुर कोट मुहल्ले में करीब 50 से ज्यादा लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.