मिर्जापुर, अप्रैल 21 -- मिर्जापुर। डेढ़ दशक से उपेक्षित पड़े करोड़ों रुपये से निर्मित मॉडल स्कूल भवन के दिन जल्द ही बहुरने वाले हैं। जिलाधिकारी की सक्रियता से मॉडल स्कूल भवन के अधूरे कार्यों को पूरा करने की कवायद शुरू हो गई है। सब कुछ सही रहा तो मई में राजगढ़ के बैरमपुर और मझवा के महामलपुर को एक-एक राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज मिल जाएगा। जिलाधिकरी की पहले पर दोनों भवनों को पूरा करने के लिए लगभग 26 लाख रुपये सीआर फंड से जारी किया है, जिससे की भवनों के अधूरे कार्य को पूरा करवाकर खाली पड़े भवन का उपयोग किया जाएगा। लगभग सोलह साल पहले तत्कालीन सरकार ने गांव में ही गरीब परिवारों के बच्चों को आधुनिक ज्ञान-विज्ञान शिक्षा प्रदान करने के उद्येश्य से वर्ष 2010-11 में ब्लॉक स्तर पर एक-एक मॉडल स्कूल स्थापित करने की योजना बनाई थी। यह भी पढ़ें- नियमों में बद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.