मुजफ्फरपुर, जून 4 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बीते 15 वर्षों में शहर की आबादी 45 हजार ही बढ़ी है, यानी प्रति वर्ष औसतन तीन हजार आबादी बढ़ रही है। वहीं, इस अवधि में शहर में मकानों की संख्या 37 हजार से अधिक बढ़ गई है। जनगणना के पहले चरण में यह बात सामने आई है। फिलहाल शहर की कुल जनसंख्या 3,96,984 है। वर्ष 2011 की जनगणना में आबादी 3,51,838 थी। इसके अलावा वर्तमान में मकानों की संख्या 1,03041 है, जबकि 2011 में मकानों की संख्या 65,0870 थी।बीते माह दो से 31 मई के बीच निगम क्षेत्र के अंतर्गत जनगणना के पहले चरण में मकानों की गणना हुई थी। यह भी पढ़ें- डेढ़ दशक में महज 45 हजार बढ़ी शहर की आबादी इसमें संबंधित भवनों के फर्श या दीवाल के मेटेरियल व अन्य पहलुओं का भी सर्वेक्षण किया गया था। इस दौरान शौचालय, स्नानघर, बिजली कनेक्शन, लैपटॉप आदि की जानकारी ...