अलीगढ़, मार्च 30 -- अलीगढ़। महिला समता सैनिक दल की प्रदेश अध्यक्ष सुमन गौतम रविवार को डेढ़ दर्जन सह्योगियों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। न्यू सिद्धार्थ नगर, पीपल वाला अंबेडकर पार्क स्थित उनके आवास पर हुए कार्यक्रम में अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष विभाग डूंगर सिंह की प्रेरणा से पूर्व विधायक विवेक बंसल के समक्ष सुमन गौतम व उनके साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नीरज जौहरी, रजनी सिंह शिवा, हरबेजी बौद्ध, महाराज सिंह, कमलेश गौतम, गुड्डी बौद्ध, ममता, रेनू, ताराचंद, रवि कुमार गौतम, बंसत कुमार, कुणाल गौतम, हरपाल सिंह, शेर सिंह कांग्रेस में शामिल हुए। जिला अध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, पूरनचंद देशमुख, गया प्रसाद गिर्राज, ओमप्रकाश, डा० शंकर लाल, रामप्रताप सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.