डेढ़ दर्जन गांवों में 24 घंटे से ब्लैकआउट, अफसरों ने फोन उठाने किए बंद
फतेहपुर, मई 30 -- बिंदकी। डिघरुवा पावर हाउस से जुड़े डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों में पिछले 24 घंटों से बिजली पूरी तरह गुल है। भीषण गर्मी के बीच अचानक बिजली गायब होने से ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट खड़ा हो गया है और लोगों के रोजमर्रा के काम ठप हो गए हैं। इस बड़ी समस्या पर जब उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की तो एक्सईएन से लेकर ग्रामीण एसडीओ तक ने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। अफसरों की इस बेरुखी और बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने आखिरकार मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर बिजली बहाली की गुहार लगाई है। उपभोक्ता रमाकांत त्रिवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि बिजली गुल होने से पेयजल, घरेलू कार्यों तथा बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.