मुजफ्फरपुर, मई 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। हर महीने जांच रिपोर्ट नहीं देने वाले जिले के डेढ़ दर्जन अल्ट्रासाउंड केंद्रों को जिला स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस जारी किया है। यह केंद्र कई माह से अपने यहां होने वाली अल्ट्रासाउंड जांच की रिपोर्ट विभाग को नहीं सौंप रहे हैं।दरअसल, अल्ट्रासाउंड केंद्रों को हर महीने फार्म-एफ के रूप में केंद्र पर कितनी जांच हुई, इसकी रिपोर्ट सौंपनी हैं। यह रिपोर्ट महीने की एक से पांच तारीख के बीच सौंप देनी है। इसके साथ उन्हें यह भी शपथ पत्र देना है कि उनके यहां किसी तरह की लिंग जांच नहीं हो रही है।जिले में 307 अल्ट्रासाउंड केंद्र हैं, जिसमें 180 ही क्रियाशील हैं। विभाग का कहना है कि जिले में डेढ़ साल से ईमेल से फार्म-एफ की रिपोर्ट मंगाई जा रही है। जांच रिपोर्ट नहीं सौंपे जाने से विभाग को इन केंद्रों पर गलत तरीके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.