भागलपुर, फरवरी 26 -- भागलपुर। बीते 24 घंटे में रात का पारा 1.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। बीते दो दिन से लगातार कम हो रहे रात के पारे के कारण बीती रात में हल्की सिहरन वाली सर्द का एहसास हुआ। हवाओं में नमी की प्रतिशतता बढ़ गई, जिससे गुरुवार की सुबह में लोगों ने ठंड का एहसास किया। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं दिन में सूरज के चमकने के कारण दिन का मौसम शुष्क रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि कल से दिन संग रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी और एक मार्च तक दिन का पारा 32 डिग्री सेल्सियस तो रात का पारा 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.