प्रयागराज, अप्रैल 27 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रयागराज में पिछले तीन दिनों से दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के बाद सोमवार को 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम पारा 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बावजूद भीषण गर्मी व तपिश से लोगों को राहत नहीं मिली। सुबह नौ बजे के बाद आसमान तेज धूप का असर दिखाई देने लगा। जिसकी वजह से दिनभर शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी से लोग बेहाल होते हुए दिखाई दिए।23 अप्रैल को अधिकतम पारा 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 24 को प्रयागराज 45.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा के साथ पूरे देश में सर्वाधिक गर्म रहा जबकि 25 अप्रैल को अधिकतम पारा 45.5 दर्ज और 26 अप्रैल को 45.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- पारा @42 डिग्री , गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.