गोपालगंज, अप्रैल 27 -- गोपालगंज। व्यवहार न्यायालय में कई दिनों से बंद पड़ा ई-कोर्ट सर्विसेज ऐप सोमवार को महज डेढ़ घंटे में बहाल हो गया। अधिवक्ता मोहनीश कुमार शाही ने सुबह 8:09 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को ईमेल से शिकायत भेजी थी। इसके बाद सुबह 10:30 बजे से ऐप पुनः काम करने लगा। ऐप बंद रहने से अधिवक्ताओं और वादकारियों को केस की तिथि व स्थिति की जानकारी नहीं मिल पा रही थी। शाही ने कहा कि यह न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ा मुद्दा था। उन्होंने त्वरित कार्रवाई के लिए न्यायालय प्रशासन का आभार जताते हुए स्थायी समाधान की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.