मिर्जापुर, अप्रैल 23 -- मिर्जापुर। जिले के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर रीवा मार्ग पर बड़का घूमान मोड़ के पास ट्रक के धक्के से जल रही बोलेरो की आग समय से बुझा दी गई होती तो शायद आठ लोगों की जिंदा जलने से मौत न होती। चना नदी ट्रक के धक्के से बोलोरो सामने से गुजर रही गिट्टी लगे ट्रेलर में जा भिड़ी। इसके बाद स्विफ्ट डिजायर में भी टक्कर मार दी। इस घटना में बोलेरो धू-धू कर जलने लगी और गेट लॉक होने के कारण उसमें सवार चालक समेत आठ लोग बाहर नहीं निकाल पाए। बोलेरो तेज लपटों के जलने लगी तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाने और फायर ब्रिगेड को दे दी। यह भी पढ़ें- चार वाहनों की टक्कर में 11 लोगों की मौत ड्रमंडगंज थाने की पुलिस जहां घटनास्थल पर एक घंटे बाद पहुंची। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम लगभग डेढ़ घंटे बाद पहुंची, तब तक बोलेरो म...